Breaking News
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
भजनों के जरिए देश- विदेश में बैठे लोगों को राममय बनाने में जुटे मोदी

लखनऊ। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के पहले भजनों के जरिए माहौल को राममय बनाने में जुटे है। इसके माध्यम से देश- विदेश में बैठे लोग भी राममय हो रहे। उन्होंने प्रसिद्ध गायक हंसराज, स्वाती मिश्रा के बाद जुबिन नौटियाल के भजन को अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शेयर किया है।

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में अब केवल कुछ ही दिन बचे हैं और इस खास मौके के इंतजार में देशभर का माहौल राममय होता जा रहा है। ऐसे में भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबा जुबिन का भजन जबरदस्त पॉपुलर हो रहा है। इस भजन में उनके साथ पायल देव की भी आवाज है और इसके बोल लिखे हैं गीतकार मनोज मुंतशिर ने। पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा कि भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के सुअवसर पर अयोध्या के साथ-साथ पूरा देश राममय हो रहा है। राम लला की भक्ति से ओतप्रोत जुबिन नौटियाल, पायल देव और मनोज मुंतशिर का यह स्वागत भजन दिल को छू लेने वाला है।

पोस्ट के साथ पीएम के हैंडल से भजन का यूट्यूब लिंक भी शेयर किया गया ताकि और लोग भी इस तक पहुंच सकें। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के सोलन जिला से संबंध रखने वाले मशहूर भजन गायक हंसराज रघुवंशी का राम भजनों को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन भजनों को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि वे इसको जरूर सुनें। इसमें भगवान राम के प्रति भक्तों की भावनाएं हैं।

प्रधानमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि अयोध्या में प्रभु श्री राम के स्वागत को लेकर पूरा देश राममय है। इसके पहले बिहार के छपरा जिले की गायिका स्वाति मिश्रा का भजन राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी।पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर कर इसकी प्रशंसा की है।

पीएम मोदी ने वीडियो जारी कर लिखा कि श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है। ज्ञात हो कि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए तैयारियां अंतिम दौर में है।22 जनवरी को प्रभु श्री राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। इस दिन पूजा से जुड़े कई अनुष्ठान होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top