Breaking News
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी का आरोप, चार सऊदी में फंसे
विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी का आरोप, चार सऊदी में फंसे
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
गौतम अडानी को पीछे छोड़ मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर शख्स

दुनिया के अरबपतियों में 12वें पायदान पर

मुंबई। दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में शामिल भारतीय रईसों मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बीच संपत्ति की रेस रोज नए मोड़ ले रही है। शेयरों में आए उछाल से बढ़ी नेटवर्थ के चलते अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर इंसान बन गए थे, लेकिन बीते 24 घंटों में उन्हें जो नुकसान हुआ है, उसके बाद एक बार फिर से ये ताज रिलायंस चेयरमैन के सिर सज गया है।

अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से गौतम अडानी की शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में लगातार तेजी देखने को मिल रही थी। इसके चलते उनकी नेटवर्थ भी तेजी से बढ़ी और बीते शनिवार को ये बढक़र 97.6 अरब डॉलर पर पहुंच गई थी, यही नहीं इस आंकड़े के साथ गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। लेकिन ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक 3.09 अरब डॉलर (करीब 25000 करोड़ रुपये) का घाटा हुआ और वे अमीरों की लिस्ट में दो पायदान नीचे आ गए।

गौतम अडानी की संपत्ति में बीते 24 घंटे में आई गिरावट पर गौर करें तो 3.09 अरब डॉलर की कमी के साथ उनकी नेटवर्थ घटकर 94.5 अरब डॉलर रह गई है। इसके चलते जहां मुकेश अंबानी उनसे दो पायदान ऊपर निकल गए हैं, तो वहीं फ्रैंन्कोइस बेटेकोर्ट मेयर्स नाम अरबपति भी उनसे आगे निकलकर 13वें पायदान पर पहुंच गए हैं। इस साल अब तक की कमाई के बारे में बात करें तो गौतम अडानी ने दूसरे तमाम अरबपतियों को काफी पीछे छोड़ते हुए 10.2 अरब डॉलर की संपत्ति जोड़ी है।

एक ओर जहां गौतम अडानी की नेटवर्थ में कमी आई है, तो वहीं दूसरी ओर रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी की दौलत में इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, अंबानी की नेटवर्थ 536 मिलियन डॉलर या करीब 4500 करोड़ रुपये बढ़ी है और इसके साथ ही ये बढक़र 97.5 अरब डॉलर हो गई है। दौलत के इस आंकड़े के साथ ही वे दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में एक पायदान ऊपर चढक़र अब 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि एशिया के सबसे अमीर इंसान का ताज भी फिर से उनके सिर सज गया है।

दोनों भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में फासले पर गौर करें तो इनकी नेटवर्थ में 3 अरब डॉलर का फासला है। वहीं दुनिया के सबसे अमीर इंसान टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क बने हुए हैं। उनकी नेटवर्थ 219 अरब डॉलर है। वहीं अमेजन के जेफ बेजोस की संपत्ति 170 अरब डॉलर है, जिसके साथ ये दूसरे पायदान पर हैं। बात करें दुनिया के तीसरे सबसे रईस इंसान की तो 167 अरब डॉलर के साथ इस कुर्सी पर फ्रांसीसी अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट काबिज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top