Breaking News
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल”  राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल” राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट में देरी पर बेरोजगार संघ ने आयोग का किया घेराव

भर्ती परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द जारी होगा- सचिव लोक सेवा आयोग

देहरादून। बेरोजगार संघ ने भर्ती परीक्षाओं में देरी को लेकर लोक सेवा आयोग का घेराव किया। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के उपाध्यक्ष राम कंडवाल के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों बेरोजगार उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के दफ्तर पहुंचे। वन आरक्षी ,कनिष्ठ सहायक , बंदी रक्षक सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणामों में हो रही देरी से निराश बेरोजगार युवा लोक सेवा आयोग हरिद्वार के मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।

उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम कंडवाल एवं प्रवक्ता सुरेश सिंह के साथ युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत से मिला। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने वन आरक्षी का परीक्षा परिणाम तत्काल जारी करने का आश्वासन दिया साथ ही कनिष्क सहायक ओर बंदी रक्षक के परीक्षा परिणाम एक माह के अंदर जारी करने का आश्वासन दिया ।

उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के उपाध्यक्ष राम कंडवाल ने आयोग में गतिमान सभी परीक्षाओं को तय समय सीमा पर पूरा करने एवं पूर्व में हुई सभी परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी करने तथा बेवजह परीक्षा परिणाम में देरी करने से बचने की सलाह दी, और युवाओं का मानसिक उत्पीड़न न करने की भी नसीहत दी। उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के प्रवक्ता सुरेश सिंह ने आने वाले पुलिस दरोगा , पॉलीटेक्निक प्रवक्ता जैसे पदों में तेजी लाने की बात कही जिनके अधियाचन लम्बे समय से आयोग में लटके पड़े हैं। जिस पर आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बहुत जल्दी विज्ञापन प्रकाशित करने का आश्वासन दिया । इस मौके पर विपिन पंवार, आनंद सिंह , मुकुल ,अजय राज सहित कई अन्य युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top