Breaking News
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
पीएम मोदी के पैर छूकर नीतीश कुमार ने किया बिहार को शर्मसार- प्रशांत किशोर

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के समर्थन के बाद केंद्र में एक बार फिर एनडीए गठबंधन की सरकार बनी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने. लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार कई बार एक फ्रेम में नजर आए. इस बीच एक वीडियो भी सामने आया जिसमें नीतीश कुमार, पीएम मोदी के पैर छुते दिखाई दिए. अब राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने नरेंद्र मोदी के पैर छुने को लेकर नीतीश कुमार की आलोचना की है. उन्होंने नीतीश पर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए उन्होंने पीएम मोदी के पैर छुए. इससे पहले प्रशांत किशोर ने चुनाव नतीजों को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि इस बार बीजेपी अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन रिजल्ट के बाद से उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

बिहार के युवाओं के लिए नीतीश ने क्या मांगा
अपने जन सुराज अभियान के तहत यहां एक सभा को संबोधित करते हुए किशोर ने कहा, ‘देश ने कुछ दिन पहले देखा होगा कि मीडिया के लोग कह रहे थे कि नीतीश कुमार के हाथ में भारत सरकार की कमान है. नीतीश कुमार अगर न चाहें तो देश में सरकार नहीं बनेगी. इतनी ताकत है नीतीश कुमार के हाथ में. नीतीश कुमार ने इसके एवज में क्या मांगा? बिहार के बच्चों के लिए रोजगार नहीं मांगा. बिहार के जिलों में चीनी की फैक्टरियां चालू हो जाए…यह नहीं मांगा. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाए…यह नहीं मांगा. बिहार के लोग सोच रहे होंगे कि तो फिर उन्होंने क्या मांगा? नीतीश कुमार ने मांग रखी कि 2025 के बाद भी वह मुख्यमंत्री बने रहें और इसके लिए भाजपा भी समर्थन कर दे. बिहार के सभी लोगों की इज्जत उन्होंने बेच दी।

मुख्यमंत्री बने रहने के लिए पैर छू रहे हैं नीतीश
प्रशांत किशोर ने नीतीश पर अपना प्रहार जारी रखते हुए कहा, ’13 करोड़ लोगों के जो नेता हैं, हमलोगों का अभिमान हैं, सम्मान हैं, वह पूरे देश के सामने झुक कर मुख्यमंत्री बने रहने के लिए पैर छू रहे हैं.’ जन सुराज अभियान की शुरूआत करने से पहले नीतीश की पार्टी जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके किशोर पिछले सप्ताह नयी दिल्ली में राजग की एक बैठक में मोदी को राजग का नेता घोषित किए जाने के बाद नीतीश द्वारा किए गये व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप की ओर इशारा कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top