Breaking News
दून पुलिस की मुस्तैदी से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार
दून पुलिस की मुस्तैदी से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत रही मजबूत
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत रही मजबूत
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन
अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
विशिष्ट कार्य कर रहे लोगों को हिमगिरि गौरव सम्मान से नवाजा

सांस्कृतिक विरासत को संजोने में हिमगिरि सोसाइटी की अहम भूमिका- जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के अम्बेडकर स्टेडियम में ओएनजीसी एवं उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से हिमगिरि सोसाइटी द्वारा आयोजित ‘हिमगिरी महोत्सव-2024’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हिमगिरि सोसाइटी द्वारा सामाजिक तथा सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने और उसके प्रचार प्रसार के लिए प्रशंसनीय कार्य किया जा रहा है।

संस्था ने पूर्व वर्षों में भी उत्तराखंड के मूल निवासियों को उनके कार्यक्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर “हिमगिरि सम्मान” से सम्मानित किया था। मंत्री ने इस वर्ष हिमगिरि सोसाइटी द्वारा विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में डॉ. दिनेश कुमार असवाल, चित्रकला के क्षेत्र में प्रो. शेखर चंद्र जोशी तथा पर्यावरण के क्षेत्र में सचिदानंद भारती को “हिमगिरि गौरव सम्मान” तथा दिनेश कुमार पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी सम्मानित करने पर उन्हे बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उसकी सांस्कृतिक विरासत से होती है, और हिमगिरि सोसाइटी हमारी संस्कृति को संजोने एवं नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के महोत्सव के माध्यम से हमारी पहाड़ी संस्कृति के संरक्षण तथा प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाते हैं। पहाड़ की परंपराओं एवं संस्कृति का संरक्षण करना और आने वाली पीढ़ियों को प्रदेश की संस्कृति तथा लोक कलाओं के विषय में जानकारी देते हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र के साथ निरंतर कार्य कर रही हैं।

इस अवसर पर संस्था संरक्षक सुषमा रावत, अध्यक्ष गोपाल जोशी, सचिव आशीष चौहान, आयोजक सचिव देवेंद्र बिष्ट, मनमोहन जोशी, लखनऊ पर्वतीय समाज अध्यक्ष गणेश जोशी, बी.डी.भट्ट, संदीप बिष्ट, मातवर असवाल, विजय मधुर तथा समस्त कार्यकरणीसदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top