Breaking News
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
साड़ी खरीदने के बहाने दुकान में घुसीं चार महिलाएं, दुकानदार को बातों में उलझाकर 20 साड़ियां चुराईं
साड़ी खरीदने के बहाने दुकान में घुसीं चार महिलाएं, दुकानदार को बातों में उलझाकर 20 साड़ियां चुराईं
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
ब्रिक्स सम्मेलन से पहले दिल्ली में SFJ के समर्थन में नारे, तीन आरोपी गिरफ्तार
ब्रिक्स सम्मेलन से पहले दिल्ली में SFJ के समर्थन में नारे, तीन आरोपी गिरफ्तार
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
10 वर्षीय बच्ची के अपहरण-दुष्कर्म-हत्या मामले में 1,500 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल
10 वर्षीय बच्ची के अपहरण-दुष्कर्म-हत्या मामले में 1,500 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल
ब्रिक्स सम्मेलन से पहले दिल्ली में SFJ के समर्थन में नारे, तीन आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन से पहले दिल्ली की दीवारों पर प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के समर्थन में कथित तौर पर नारे लिखने के मामले में आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में मामले का मास्टरमाइंड भी शामिल है।

पुलिस का दावा है कि मास्टरमाइंड विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में था और उसे विदेश से कथित तौर पर फंडिंग मिल रही थी। पुलिस के मुताबिक, वह भारत में SFJ की गतिविधियों को संचालित कर रहा था। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।

मामला स्पेशल सेल के थाना क्षेत्र में दर्ज एफआईआर संख्या 206/26 से जुड़ा है। ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पहले से सतर्क थीं। इसी दौरान दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में दीवारों पर सम्मेलन विरोधी और आपत्तिजनक नारे लिखे जाने की सूचना मिली।

इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर संदिग्धों की पहचान की और तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दीवारों पर नारे लिखवाने की कथित साजिश में और कौन लोग शामिल थे। विदेशी हैंडलर से आरोपितों के संपर्क और विदेश से भेजी गई रकम की भी जांच की जा रही है।

इसके अलावा दिल्ली में SFJ के नेटवर्क और उसकी गतिविधियों से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top