Breaking News
मेरठ में जमानत पर जेल से बाहर आए बदमाश ने युवक पर की फायरिंग, पड़ोसी के घर में छिपकर बचाई जान
मेरठ में जमानत पर जेल से बाहर आए बदमाश ने युवक पर की फायरिंग, पड़ोसी के घर में छिपकर बचाई जान
विकासनगर में मोबाइल टावर से 80 हजार का सामान चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
विकासनगर में मोबाइल टावर से 80 हजार का सामान चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
देहरादून में मोबाइल से सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नकदी और डायरी की बरामद
देहरादून में मोबाइल से सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नकदी और डायरी की बरामद
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
डंकी रूट से विदेश भेजने के नाम पर युवक को फंसाने वाले आरोपी को पांच साल की जेल, 32 हजार रुपये का जुर्माना
डंकी रूट से विदेश भेजने के नाम पर युवक को फंसाने वाले आरोपी को पांच साल की जेल, 32 हजार रुपये का जुर्माना
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला, तस्करों के समूह ने की मारपीट और वाहन में तोड़फोड़; 8 आरोपी गिरफ्तार
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला, तस्करों के समूह ने की मारपीट और वाहन में तोड़फोड़; 8 आरोपी गिरफ्तार
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
लुधियाना में प्रेमी जोड़े पर हमला, जान बचाने के लिए नहर में कूदे युवक-युवती

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में कूमकलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीलो नहर पुल के पास दबंगई और हैवानियत का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां घात लगाए बैठे कुछ बदमाशों ने एक प्रेमी जोड़े का रास्ता रोककर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों के चंगुल से अपनी आबरू और जान बचाने के लिए युवती ने चलती नहर में छलांग लगा दी। उसे डूबता देख उसका दोस्त भी पानी में कूद गया, लेकिन आरोपियों की दरिंदगी इसके बाद भी खत्म नहीं हुई।

 शिकायतकर्ता हरमनदीप सिंह ने बताया कि वह बुधवार को अपनी सहेली के साथ मोटरसाइकिल से गुजर रहा था, तभी कटाणी कलां गांव के दीपी, सुक्खी, रवि और उनके अज्ञात साथियों ने उन्हें घेर लिया। नहर में कूदने के बाद आरोपियों ने दोनों को पानी से बाहर खींचा और फिर किनारे पर लाते ही लोहे की रॉड और लाठियों से युवक (हरमनदीप) पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण युवक अधमरा होकर बेहोश हो गया।

 आरोपी यहीं नहीं रुके; वे लहूलुहान युवक को एक ऑटो में डालकर सिटी सेंटर के सामने ले आए। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित की बुजुर्ग मां जसविंदर कौर अपने बेटे की जान की भीख मांगने वहां पहुंचीं। जब मां ने बेटे को छुड़ाने की कोशिश की, तो बेरहम बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट और धक्का-मुक्की की, उन्हें सड़क पर घसीटा और सरेआम अपमानित किया। जाते-जाते आरोपी युवक का मोबाइल भी लूट ले गए।

घायल युवक की मां और उसके बयान के आधार पर थाना कूमकलां पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ आईपीसी/भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी दबंगों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top